CRIMEअपराधछत्तीसगढ़

चोरों के हौसले बुलंद, विधायक के घर को बनाया निशाना, रात में उड़ा लिया सामान…

जांजगीरचांपा: प्रदेश में चोरों के हौसले इतने बुलंद है कि अब विधायक के घर को निशाना बनाया गया है। मंगरवार देर रात विधायक केशव चंद्रा के घर से चोरों ने सामान उड़ा लिया। बताया जा रहा है कि उस दौरान घर में कोई भी सदस्य नहीं था। घटना की जानकारी के बाद मौके पर एसपी विजय अग्रवाल पहुंचे हैं, सक्ती और डभरा SDOP भी मौके पर पहुंचे हैं।

एसपी विजय अग्रवाल ने बताया कि वे स्वयं मौके पर हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में जांच टीम का गठन कर दिया गया है। फॉरेंसिक एक्सपर्ट, फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को बुलाया गया है। फिलहाल ये नहीं पता चल सका है कि अंदर से कितने का सामान पार हुआ है। मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button