अपराधदेश-विदेश

देसी शराब पीने से 7 लोगों की मौत, कई बीमार अस्पताल में भर्ती

हावड़ाः पश्चिम बंगाल के हावड़ा में देसी शराब पीने से 7 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग बीमार हो गए हैं। हावड़ा के पुलिस आयुक्त प्रवीण कुमार त्रिपाठी ने 7 लोगों की मौत की पुष्टि की है लेकिन मौत की सही वजह के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।

हावड़ा जिले के घुसुरी में मंगलवार रात कई लोगों ने जहरीली शराब पी थी। इसके बाद बुधवार सुबह छह लोगों की मौत हो गई और 20 लोगों की हालत गंभीर हो गई। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और बीमार लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया है।

स्थानीय लोगों के अनुसार मलीपंचघोरा पुलिस स्टेशन से कुछ ही दूरी पर अवैध आहता है, लोगों ने यहीं से शराब खरीदी थी। अवैध आहता चलाने वाला प्रताप कर्माकर छह लोगों की मौत की खबर के बाद से फरार है। गुस्साए लोगों ने बुधवार सुबह विरोध प्रदर्शन किया और शराब दुकानों में तोड़फोड़ की।

Related Articles

Back to top button