
ऑनलाइन सट्टा महादेव ऐप से हुआ कंगाल, केवल 3 माह में 7 महिलाओं के गले से खींची चेन, भिलाई के लुटेरे गिरोह के पांच आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, 7 चेन 2 दुपहिया वाहन जप्त
“ऑनलाइन सट्टा महादेव ऐप से हुआ कंगाल, केवल 3 माह में 7 महिलाओं के गले से खींची चेन, भिलाई के लुटेरे गिरोह के पांच आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, 7 चेन 2 दुपहिया वाहन जप्त
भिलाई नगर । थाना नेवई, वैशाली नगर व भिलाई नगर के चैन स्नेचिंग के 7 मामलों का खुलासा दुर्ग पुलिस के द्वारा आज किया गया है । महादेव ऐप बैटिंग ऐप में रकम हारने के कारण के बाद लूटेरा बनकर केवल 3 माह में 7 महिलाओं को अपना शिकार बनाया । चैन स्नैचिंग गिरोह के एक नाबालिग सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से 07 नग सोने की चैन सहित घटना में प्रयुक्त मोटर साईकल बरामद की गई है ।एन्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट दुर्ग, थाना भिलाई नगर, वैशाली नगर, नेवई की संयुक्त टीम को सफलता मिली है।







पुलिस अधीक्षक दुर्ग डॉक्टर अभिषेक पल्लव ने आज पुलिस नियंत्रण कक्ष में पत्रकार वार्ता मे बताया कि जिले में लगातार एक के बाद एक चैन स्नैचिंग की घटनायें घटित हो रही थी। ए.सी.सी.यू प्रभारी निरीक्षक संतोष मिश्रा व याना प्रभारी नेवई निरीक्षक ममता अली, थाना प्रभारी भिलाई नगर निरीक्षक राजेश साहू एवं थाना प्रभारी वैशाली नगर निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में ए.सी.सी.यू एवं थानों की एक संयुक्त टीम गठित कर टीम को कार्यवाही हेतु लगाया गया था। टीम द्वारा सीसीटीवी कैमरा का अवलोकन किया गया, अवलोकन के दौरान दो संदेहियों के फूटेज प्राप्त हुये, प्राप्त फूटेज के आधार पर टीम द्वारा तत्काल आरोपियों की पहचान सुनिश्चित की। आरोपी राजा उर्फ हरपाल सिंह को घेराबंदी कर पकड़ा गया, पूछताछ करने पर अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि महादेव बैटिंग ऐप में 4.50 लाख रूपये हार गया था, जिसका कर्ज हो गया, इसलिये रूपयों की आवश्यकता थी तो यू-ट्यूब से चेन स्नेचिंग करने का तरीका मिला । आज से करीब 03 माह पूर्व 25 दिसंबर 2022 में शांति नगर सड़क 06 में अपनी
[3/19, 5:39 PM] 00kumar dinesh11@gmail.Co: “नगर सड़क 06 में अपनी एक्टिवा गाड़ी में अपने साथी छवि कांत उर्फ बनिया के साथ मिलकर घूमते हुये सड़क पर टहल रही महिला के गले से सोने की चैन लूट ली थी, 02 माह पूर्व 13 जनवरी 2023 को मरोदा सेक्टर के पास अपने साथी कुशाल कुमार के साथ मिलकर मोटर सायकल हीरो होण्डा एनएक्सजी में ही घूमते हुये पैदल जा रही एक महिला के गले से सोने की चैन को लूटना, 24 जनवरी को आशीष नगर पश्चिम रिसाली के पास अपने साथी लिंगेश्वर देवांगन उर्फ बाऊ के साथ मिलकर मोटर सायकल हीरो होण्डा एनएक्सजी में ही घूमते हुये पैदल जा रही एक महिला के गले से सोने की चैन को लूटना, 31 जनवरी को इस्पात नगर रिसाली के पास स्वयं हरपाल सिंह मोटर सायकल हीरो होण्डा एनएक्सजी में ही घूमते हुये पैदल जा रही एक महिला के गले से सोने की चैन को लूटना, 8 फरवरी को सेक्टर 07 सड़क 30 के पास हरपाल सिंह ने मोटर सायकल हीरो होण्डा एनएक्सजी में ही घूमते हुये पैदल जा रही एक महिला के गले से सोने की चैन को लूटना, 11 फरवरी को सेक्टर 09 सड़क 27-28 के पास अपने साथी विधि से संघर्षरत् बालक के साथ मिलकर मोटर सायकल हीरो होण्डा एनएक्सजी में घूमते हुये पैदल जा रही एक महिला के गले से सोने की चैन को लूटना तथा 23 फरवरी को इस्पात नगर रिसाली में अपने साथी मनमीत सिंह उर्फ सोनू के साथ मिलकर मोटर सायकल हीरो होण्डा एनएक्सजी में घूमते हुये पैदल जा रही एक महिला के गले सोने की चैन को लूटना जिसे अपने पास रखना बताया जिससे आरोपियों के निशानदेही पर उनके कब्जे से पृथक-पृथक 07 नग सोने की चैन घटना में प्रयुक्त 01 नग मोटर सायकल हीरो होण्डा एनएक्सजी तथा 01 एक्टिवा स्कूटर बरामद कर जप्त किया गया। अग्रिम कार्यवाही संबंधित थानों से की जा रही है।उक्त कार्यवाही में थाना नेवई से उप निरीक्षक धनीराम नारंगे, सउनि गंगाराम रावत, प्र. आर. सूरज पाण्डेय, भिलाई नगर से सउनि भोजराम साहू, प्र. आर. प्रेम सिंह थाना वैशाली नगर �
[3/19, 5:44 PM] 00kumar dinesh11@gmail.Co: “थाना वैशाली नगर से सउनि सुरेश कुमार पाण्डेय एवं एसीसीयू से सउनि पूर्ण बहादूर, सउनि चन्द्रशेखर सोनी, प्र. आर. चंद्रशेखर बंजीर, आरक्षक संतोष गुप्ता, शहबाज खान, अनुप शर्मा, पन्ने लाल, उपेन्द्र यादव, जुगनू सिंह, समीम खान की उल्लेखनीय भूमिका रही। गिरफ्तार आरोपियों में
हरपाल सिंह उर्फ राजा पिता प्रेम सिंह उम्र 23 साल निवासी कान्ट्रेक्टर कालोनी सुपेला
मनमीत सिंह उर्फ सोनू पिता स्व. तारासिंह उम्र 23 साल निवासी डॉ. जोशी लाईन कान्ट्रेक्टर कालोनी सुपेला
लिंगेश्वर देवांगन उर्फ बाऊ पिता सूरज देवांगन होण्डा उम्र 19 साल निवासी स्पर्श अस्पताल के पीछे कान्ट्रेक्टर कालोनी सुपेला
कुशाल कुमार दास पिता रविशंकर उम्र 21 साल लगभग निवासी सेक्टर 06 सड़क 37 क्वा.02/एफ भिलाई
विधि से संघर्षरत् 01 बालक।
फरार आरोपी छविकांत उर्फ बनिया निवासी सुपेला, आरोपियों के पास से 7 नग सोने की चैन एवं 01 होण्डा एक्टीवा 01 नग हीरो एनएक्सजी जुमला कीमती 8,00,000/- रूपये जप्त किए गए हैं।







