देश-विदेशराजनीतिराज्य

राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान शुरू: पीएम मोदी, शाह और योगी ने डाला वोट

नई दिल्ली। 15वें राष्ट्रपति के चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है। मतदान सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने संसद भवन परिसर में और योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ विधानसभा में वोट डाला।द्रौपदी मुर्मू एनडीए उम्मीदवार हैं और यशवंत सिन्हा विपक्ष के उम्मीदवार हैं।

चुनाव में 4800 से ज्यादा सांसद, विधायक वोट डालेंगे। वोटों की गिनती 21 जुलाई को होगी, जबकि नए राष्ट्रपति 25 जुलाई को शपथ लेंगे।

बंगाल में बीजेपी और यूपी में एसपी को क्रॉस वोटिंग का डर
बंगाल में बीजेपी ने क्रॉस वोटिंग को रोकने के लिए पहले विधायकों को कोलकाता के एक होटल में रखा, फिर सभी को विधानसभा में लाकर वोट दिलवाया। पार्टी ने क्रॉस वोटिंग रोकने की जिम्मेदारी शुभेंदु अधिकारी, मनोज तिग्गा और स्वप्न मजूमदार को सौंपी है। इधर, यूपी में समाजवादी पार्टी के विधायक भी क्रॉस वोटिंग कर सकते हैं।
इसलिए मुर्मू की जीत निश्चित मानी जा रही है।
बीजेपी ने 21 जून को मुर्मू को अपना उम्मीदवार बनाया था, तब एनडीए के खाते में 5,63,825 यानी 52% वोट थे। सिन्हा के 24 विपक्षी दलों के साथ होने से 4,80,748 यानी 44% वोटों पर विचार किया जा रहा था. पिछले 27 दिनों में, मुर्मू को निर्णायक बढ़त मिली क्योंकि कई गैर-एनडीए दल समर्थन में आए। अगर सभी 10,86,431 वोट पड़े तो मुर्मू को 6.67 लाख (61%) से ज्यादा वोट मिलेंगे। सिन्हा के वोट घटकर 4.19 लाख रह गए। जीत के लिए 5,40,065 वोट चाहिए।
21 को मतगणना, 25 को शपथ ग्रहण
मतदान के बाद सभी राज्यों से मतपेटियां दिल्ली लायी जाएंगी और 21 जुलाई को मतगणना के बाद देश के नए राष्ट्रपति की घोषणा की जाएगी। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई की मध्यरात्रि को समाप्त हो रहा है। नए राष्ट्रपति 25 जुलाई को शपथ लेंगे।

 

Related Articles

Back to top button