
ईद मिलाद-उन-नबी और कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर शांति सुरक्षा समिति की बैठक, भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील
बालोद में ईद मिलाद-उन-नबी व कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन अलर्ट, शांति-सुरक्षा और कानून व्यवस्था पर हुई चर्चा
योगेश्वर रिपोर्टर (पत्रकार)
बालोद, 24 अगस्त 2026। ईद मिलाद-उन-नबी एवं कृष्ण जन्माष्टमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर सोमवार को संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में जिला स्तरीय शांति सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार आयोजित बैठक की अध्यक्षता अपर कलेक्टर श्री अजय किशोर लकरा ने की।
बैठक में जिला प्रशासन ने बालोद जिले के सभी धर्म, वर्ग एवं सम्प्रदाय के लोगों से आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द्र के साथ पर्व मनाने की अपील की। बताया गया कि ईद मिलाद-उन-नबी का पर्व 26 अगस्त तथा कृष्ण जन्माष्टमी 4 सितंबर को मनाई जाएगी।
अपर कलेक्टर श्री लकरा ने दोनों पर्वों के दौरान जिले में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में अधिकारियों एवं समाज प्रमुखों के साथ विस्तृत चर्चा की। उन्होंने सभी समाज प्रमुखों से पर्वों के आयोजन में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने तथा आपसी भाईचारा एवं सामाजिक सौहार्द्र बनाए रखने की अपील की।
बैठक में संयुक्त कलेक्टर श्रीमती मधुहर्ष, पुलिस एवं राजस्व विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, अन्य विभागीय अधिकारी तथा विभिन्न समाजों के प्रमुख उपस्थित रहे।








