Aradhna news BalodBalodUncategorizedअंतर्राष्ट्रीयछत्तीसगढ़राजनीतिराज्य
Trending

महतारी वंदन योजना के 30 माह पूर्ण, मुख्यमंत्री साय 25 अगस्त को जारी करेंगे 31वीं किस्त

30 माह में हितग्राहियों को 19 हजार 444 करोड़ रुपये का भुगतान, ई-केवाईसी नहीं कराने वाले हितग्राही 31 अगस्त तक करें प्रक्रिया पूरी

विजय कुमार की रिपोर्टिंग (पत्रकार )

बालोद, 24 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना ने सफलतापूर्वक 30 माह पूर्ण कर लिए हैं। योजना के माध्यम से राज्य की मातृ शक्तियों को आर्थिक रूप से सशक्त, सक्षम एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है।

 

इसी क्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय मंगलवार 25 अगस्त को विकासखंड मुख्यालय डौण्डीलोहारा के लाल रघुवीर सिंह स्टेडियम में आयोजित बिहान दीदियों एवं स्व-सहायता समूहों के सम्मान समारोह में महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इसके साथ ही प्रदेश की मातृ शक्तियों को रक्षाबंधन की सौगात मिलेगी।

 

उल्लेखनीय है कि महतारी वंदन योजना के अंतर्गत अब तक हितग्राहियों के खातों में 19 हजार 444 करोड़ रुपये की राशि का भुगतान किया जा रहा है। अब राज्य की माता एवं बहनों को 31वीं किस्त की राशि का लाभ मिलने जा रहा है।

 

31 अगस्त तक ई-केवाईसी कराना अनिवार्य

 

जिन हितग्राहियों की ई-केवाईसी अभी तक पूर्ण नहीं हुई है, उन्हें 31 अगस्त 2026 तक अनिवार्य रूप से ई-केवाईसी कराने के लिए कहा गया है। हितग्राही अपने क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्र की कार्यकर्ता अथवा पर्यवेक्षक से संपर्क कर ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी करा सकते हैं। इससे योजना की राशि का भुगतान निर्बाध रूप से सुनिश्चित हो सकेगा।

 

वहीं, योजना से लाभान्वित जिन हितग्राहियों का निधन हो चुका है, उनका नाम लाभार्थी सूची से हटाया जाना आवश्यक है। इसके लिए महतारी वंदन योजना के सार्वजनिक पोर्टल पर घटना की जानकारी दर्ज की जा सकती है अथवा संबंधित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को सूचित किया जा सकता है।

 

हितग्राही योजना से संबंधित भुगतान एवं अन्य जानकारी महतारी वंदन योजना के आधिकारिक पोर्टल तथा मोबाइल ऐप के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button