Aradhna news BalodBalodUncategorizedअंतर्राष्ट्रीयछत्तीसगढ़राज्यराष्ट्रीय

खरीफ 2026 बीज उत्पादन कार्यक्रम के लिए पंजीयन शुरू, 31 अगस्त तक करा सकेंगे किसान

अविनाश साहू संवादाता पत्रकार

अविनाश साहू संवादाता (पत्रकार)

बालोद (छत्तीसगढ़), 26 अगस्त 2026। खरीफ वर्ष 2026 के बीज उत्पादन कार्यक्रम के तहत बालोद जिले में किसानों का पंजीयन शुरू हो गया है। इच्छुक किसान 31 अगस्त 2026 तक अपना पंजीयन करा सकेंगे।

बीज प्रक्रिया केंद्र झलमला के बीज प्रबंधक के अनुसार, जिले के वे किसान जिन्होंने बीज प्रक्रिया केंद्र, झलमला या जिले की प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों से खरीफ फसलों का बीज खरीदा है, वे बीज उत्पादन कार्यक्रम के तहत पंजीयन के लिए पात्र होंगे।

पंजीकृत किसानों को उत्पादित बीज का उपार्जन मूल्य संबंधित सहकारी समिति में समर्थन मूल्य से अधिक प्राप्त होगा।

पंजीयन के लिए किसानों को निर्धारित शुल्क के साथ बीज प्रक्रिया केंद्र, झलमला, बालोद कार्यालय में आवश्यक दस्तावेज जमा करने होंगे। इनमें बीज क्रय रसीद की छायाप्रति, आधार कार्ड की छायाप्रति, ऋण पुस्तिका, बी-1 की छायाप्रति और एग्रीस्टेक कृषक आईडी नंबर शामिल हैं।

कृषकों से निर्धारित अंतिम तिथि तक पंजीयन कराकर बीज उत्पादन कार्यक्रम का लाभ लेने की अपील की गई है।

Related Articles

Back to top button