रक्षाबंधन से पहले भाजपा महिला मोर्चा ने जवानों की कलाई पर बांधी राखी
रितेश कुमार क्राइम रिपोर्टर (पत्रकार)
बालोद (छत्तीसगढ़), 26 अगस्त 2026। रक्षाबंधन पर्व से पहले भाजपा महिला मोर्चा बालोद की कार्यकर्ताओं ने ग्राम धनोरा स्थित पुलिस बटालियन पहुंचकर जवानों की कलाई पर राखी बांधी और उनके प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त की। इस दौरान महिला मोर्चा की सदस्यों ने जवानों के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सुखद जीवन की कामना की।
कार्यक्रम के लिए भाजपा महिला मोर्चा की टीम अटल परिसर से ग्राम धनोरा के लिए रवाना हुई। भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित चोपड़ा तथा महामंत्री नरेंद्र सोनवानी और हितेश्वरी कौशिक ने टीम को रवाना किया।
धनोरा स्थित पुलिस बटालियन पहुंचने के बाद महिला मोर्चा की सदस्यों ने जवानों को राखी बांधी। इस दौरान जवानों और महिला कार्यकर्ताओं के बीच भाई-बहन के स्नेह और सम्मान का भाव देखने को मिला। महिला मोर्चा ने कहा कि जवान देश की सुरक्षा के साथ समाज और परिवारों की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी निभाते हैं।
कार्यक्रम में महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रतिमा यादव, महामंत्री दीप्ति यादव, नगर पालिका पार्षद आशा पटेल, गोमती रात्रि और सुनीता मनहर, मंडल मंत्री लक्ष्मी साहू सहित महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम में महिला मोर्चा मंडल बालोद की कुल 46 महिलाएं शामिल हुईं। कार्यक्रम को सफल बनाने में हर्षित यादव और यश राजपूत का भी सहयोग रहा।