Uncategorized

भिलाई के  खुर्सीपार  में देशी कट्टा बंदूक के साथ आरोपी को पकड़ने वाली खुर्सीपार पुलिस टीम के सभी छह अधिकारी-कर्मचारी को SSP विजय अग्रवाल ने सम्मानित किया  ▪️ *सराहनीय कार्य के लिए पुलिस टीम को कुल 1100 रुपये का नगद पुरस्कार

By Dinesh chourasiya

 

 

भिलाई के  खुर्सीपार  में देशी कट्टा बंदूक के साथ आरोपी को पकड़ने वाली खुर्सीपार पुलिस टीम के सभी छह अधिकारी-कर्मचारी को SSP विजय अग्रवाल ने सम्मानित किया

▪️ *सराहनीय कार्य के लिए पुलिस टीम को कुल 1100 रुपये का नगद पुरस्कार

थाना खुर्सीपार क्षेत्र में देशी कट्टा बंदूक के साथ आरोपी को पकड़ने एवं हथियार बरामद करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली पुलिस टीम के छह अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।

 

दिनांक 25.08.2026 को थाना खुर्सीपार क्षेत्र के उड़िया बस्ती, लक्ष्मी नारायण वार्ड में एक व्यक्ति द्वारा सार्वजनिक स्थान पर देशी कट्टा बंदूक लहराकर स्वयं को क्षेत्र का दबंग बताते हुए आने-जाने वाले लोगों को डराने-धमकाने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई थी।

सूचना प्राप्त होते ही थाना खुर्सीपार पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी उत्तम उर्फ पुरुषोत्तम सोना, उम्र 38 वर्ष, निवासी खुर्सीपार, जिला दुर्ग के कब्जे से 12 बोर की 01 देशी कट्टा बंदूक एवं 01 जिंदा कारतूस बरामद किया गया।

उक्त कार्यवाही में पुलिस टीम द्वारा तत्परता एवं समन्वय के साथ की गई कार्रवाई को देखते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों को नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

सराहनीय कार्य एवं सम्मान

उक्त कार्यवाही में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले थाना खुर्सीपार के निम्न अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया गया—

1. निरीक्षक लक्ष्मण कंवर, थाना प्रभारी खुर्सीपार — 300 रुपये नगद पुरस्कार।
2. सउनि तुलसीराम बिंझेकर, थाना खुर्सीपार — 200 रुपये नगद पुरस्कार।
3. प्रधान आरक्षक क्रमांक 1534 राम नारायण यदु — 150 रुपये नगद पुरस्कार।
4. आरक्षक क्रमांक 842 चुमक सिन्हा — 150 रुपये नगद पुरस्कार।
5. आरक्षक क्रमांक 691 शैलेश यादव — 150 रुपये नगद पुरस्कार।
6. आरक्षक क्रमांक 1642 राजकुमार दलई — 150 रुपये नगद पुरस्कार।

 

Related Articles

Back to top button