
बालोद में आम आदमी पार्टी की संगठनात्मक बैठक, महासदस्यता अभियान को लेकर बनाई रणनीति
विजय कुमार रिपोर्ट (पत्रकार)
बालोद (छत्तीसगढ़), 25 अगस्त 2026। आम आदमी पार्टी के महासदस्यता अभियान के तहत बालोद जिले में संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष बालक सिंह साहू ने की। इस दौरान संगठन विस्तार और पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने को लेकर चर्चा हुई।
बैठक की शुरुआत पार्टी के नवनियुक्त संगठन विस्तारक उज्जवल दीवान के स्वागत के साथ हुई। प्रदेश उपाध्यक्ष घनश्याम चंद्राकर, सचिव कैलाश बंजारे, जिला उपाध्यक्ष भुनेश्वर कुंभकार सहित कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
अपने संबोधन में उज्जवल दीवान ने संगठन के विस्तार को लेकर कार्यकर्ताओं से चर्चा की। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे प्रयासों के माध्यम से पार्टी का व्यापक विस्तार किया जा सकता है और संगठन को मजबूत बनाया जा सकता है।
बैठक में पार्टी संगठन और आम जनता से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जमीनी स्तर पर लोगों से जुड़कर संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया।
बैठक के समापन पर किसान विंग के प्रदेश अध्यक्ष तारेंद्र चंद्राकर ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने महासदस्यता अभियान के माध्यम से संगठन का विस्तार कर पार्टी को मजबूती से आगे बढ़ाने की बात कही।
बैठक में डॉ. गुमान साहू, रोहित साहू, प्रकाश सोनकर, पारसमणी साहू, कांता गरिया, वामन चंद्राकर, अमोली निर्मलकर और राजेंद्र साहू सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।





