
Aradhna news BalodBalodUncategorizedअंतर्राष्ट्रीयछत्तीसगढ़राज्य
Trending
नेपाल में बाढ़-भूस्खलन के बीच फंसे छत्तीसगढ़वासियों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी
योगेश्वर रिपोर्टिंग पत्रकार
योगेश्वर रिपोर्टिंग पत्रकार
रायपुर/बालोद, 28 अगस्त 2026। नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन के कारण फंसे छत्तीसगढ़ के नागरिकों तथा उनके परिजनों की सहायता के लिए राज्य सरकार की ओर से संपर्क नंबर जारी किए गए हैं।
प्रशासन ने नेपाल में फंसे नागरिकों की सुरक्षित वापसी और आवश्यक सहायता के लिए आपदा प्रबंधन हेल्पलाइन 1070 तथा दूरभाष नंबर +91-771-2223471 पर संपर्क करने की अपील की है।
जारी सूचना के अनुसार, नेपाल में फंसे छत्तीसगढ़ के नागरिक अथवा उनके परिजन इन नंबरों के माध्यम से सहायता प्राप्त कर सकते हैं। बालोद पुलिस ने भी नागरिकों से जरूरत पड़ने पर संबंधित हेल्पलाइन पर तत्काल संपर्क करने की अपील की है।
हेल्पलाइन: 1070
दूरभाष: +91-771-2223471






