Aradhna news BalodUncategorizedअंतर्राष्ट्रीयछत्तीसगढ़

नेपाल में फंसे बालोद जिले के लोगों की सहायता के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त

योगेश्वर रिपोर्टिंग पत्रकार

योगेश्वर रिपोर्टिंग पत्रकार 

बालोद (छत्तीसगढ़), 28 अगस्त 2026। नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन के कारण फंसे बालोद जिले के नागरिकों तथा उनके परिजनों की सहायता और सूचना के लिए जिला प्रशासन ने संयुक्त कलेक्टर श्रीमती मधुहर्षं को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।

 

जिला प्रशासन के अनुसार, नेपाल में फंसे जिले के नागरिक अथवा उनके परिजन नोडल अधिकारी संयुक्त कलेक्टर श्रीमती मधुहर्षं के मोबाइल नंबर 9425447233 पर संपर्क कर संबंधित जानकारी दर्ज करा सकते हैं।

 

जिला प्रशासन बालोद नेपाल में प्रभावित जिले के नागरिकों के संबंध में लगातार जानकारी जुटा रहा है। साथ ही, प्रभावित नागरिकों के परिजनों को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन द्वारा समन्वय किया जा रहा है।

 

नोडल अधिकारी: संयुक्त कलेक्टर श्रीमती मधुहर्षं

संपर्क नंबर: 9425447233

Related Articles

Back to top button