CRIMEअपराधछत्तीसगढ़

Murder mystery solved: नौकर ने अपने ही मालिक को दी दर्दनाक मौत

बालोद।। एक व्यक्ति जो अपने घर में काम करने वाले एक नौकर के काम से संतुष्ट नहीं था और अन्य नौकरों के सामने उसे बदनाम करता था। डेढ़ माह पहले 23 मई को भी इसी तरह से अपने नौकर को भला-बुरा कह दिया था तो उसने आहत होकर अपने मालिक को ही मौत के घाट उतार दिया।

दरअसल, मामला डेढ़ माह पहले यानी 23 मई का है। जब सांकरी गांव के उपसरपंच के पिता बालकिशन ताम्रकार की लाश गांव से लगभग ढाई किलोमीटर दूर खेत में बने झोपड़ी में मिली। जहां उपसरपंच के पिता रहते थे। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो उसके सिर पर गहरे चोट के निशान मिले। जिसके बाद पुलिस बाल किशन के हत्यारे की तलाश में जुट गई।

इस हत्या की गुत्थी को सुलझाना पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती थी, जिसके चलते निरीक्षक भानु प्रताप साव और साइबर सेल की टीम को हत्यारे को खोजने की जिम्मेदारी मिली। जांच में जुटी पुलिस ने पूछताछ के दौरान जब हत्यारे नौकर सतानंद से पूछताछ की। तो हत्या की वजह कुछ खास नहीं थी।

 

Related Articles

Back to top button