
सांसद भोजराज नाग के सांस्कृतिक आस्था से जुड़े कदम का पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति ने किया समर्थन
अविनाश साहू संवादाता पत्रकार
अविनाश साहू संवादाता पत्रकार
कांकेर (छत्तीसगढ़), 1 सितंबर 2026। पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति (छत्तीसगढ़) ने कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद भोजराज नाग द्वारा मुख्यमंत्री के एक कार्यक्रम के दौरान निभाई गई सांस्कृतिक परंपरा से जुड़े कदम का समर्थन किया है।
संगठन द्वारा जारी बयान में कहा गया कि हिंदू एवं बस्तर की पारंपरिक सांस्कृतिक मान्यताओं में बड़े सार्वजनिक आयोजनों, नई शुरुआत या विशेष अवसरों पर बुरी नजर अथवा नकारात्मक प्रभावों से बचाव के लिए विभिन्न प्रकार की परंपराएं निभाई जाती हैं।
संगठन के अनुसार, इसी सांस्कृतिक आस्था के तहत मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को विघ्न-बाधाओं से दूर रखने, कार्यक्रम के सुचारू संचालन तथा क्षेत्र की खुशहाली और समृद्धि की कामना के उद्देश्य से सांसद भोजराज नाग द्वारा नींबू से संबंधित एक पारंपरिक रस्म निभाई गई।
पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति (छत्तीसगढ़) ने सांसद नाग की इस सांस्कृतिक आस्था और जनकल्याण से जुड़ी मंशा का समर्थन करते हुए कहा कि स्थानीय परंपराएं और सांस्कृतिक मान्यताएं क्षेत्र की सामाजिक पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।
संगठन ने भगवान महादेव और बस्तर की पारंपरिक आस्था के प्रतीक बूढ़ा देव से क्षेत्र की खुशहाली, समृद्धि और जनकल्याण की कामना की। संगठन ने सांसद भोजराज नाग के जनहित और क्षेत्र के विकास से जुड़े प्रयासों के लिए उन्हें शक्ति प्रदान करने की भी प्रार्थना की।





