
बिलासपुर महामाया मंदिर परिसर में बदमाशों ने की चिकन-मटन पार्टी, केस दर्ज होने के बाद जांच में जुटी पुलिस NEWS :
By Dinesh chourasiya




बताया जा रहा है यह घटना बीते बुधवार की है। कुछ लोग महामाया देवी का दर्शन करने और पिकनिक मनाने पहुंचे थे। दोपहर में उन्होंने दर्शन किया और फिर कंठी देउल मंदिर के सामने वीवीआईपी पार्किंग के पास भोजन बनाने लगे। इस दौरान किसी ने उनकी गतिविधियों पर ध्यान नहीं दिया। वहीं, बदमाश वहां बैठकर शराब और बकरा-मुर्गा पार्टी मनाते रहे।
देर शाम पहुंचे युवकों ने बनाया वीडियो
देर शाम मंदिर परिसर में घूम रहे कुछ युवकों ने आसपास फैले कचरे-जूठन को देखकर आपत्ति जताई। लेकिन, तब तक वहां से पार्टी करने वाले लोग चले गए थे। भड़के युवकों ने पुरातत्व विभाग के लोगों को खरी खोटी सुनाई। इस दौरान गार्ड ने बताया कि उसने मना किया था लेकिन, लोग नहीं माने।
प्रबंधन ने थानेदार से की शिकायत
इधर, मंदिर परिसर में शराबखोरी और बकरा पार्टी मनाने की जानकारी होने के बाद आसपास के लोगों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि मंदिर परिसर में इस तरह की हरकतें नहीं करनी चाहिए। मामला सामने आने पर मंदिर ट्रस्ट प्रबंधन ने भी रतनपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। और बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।














