CRIMEछत्तीसगढ़राजनीति

थाने में BJP नेता का मनाया बर्थडे, DSP ने खिलाया केक, अब मचा बवाल, मंत्री सिंहदेव बोले-

अंबिकापुर।  अंबिकापुर के एक थाने में भाजपा नेता के जन्मदिन मनाने का वीडियो सामने आया है। इस घटना और वीडियो सामने आने के बाद राजनीति गरमा गई है। भाजपा नेता को थाना प्रभारी और प्रशिक्षु डीएसपी बकायदा केक खिला रहे। स्वास्थ मंत्री टीएस सिंहदेव का भी बयान इस मामले में आया है।

पूरा मामला अंबिकापुर के लखनपुर थाने का बताया जा रहा है। विडियो में देखा जा सकता है कि, थाना प्रभारी प्रशिक्षु डीएसपी बीजेपी नेता प्रदीप गुप्ता को केक खिला रहे हैं और वहां उपस्थित लोग तालियां बजा रहे हैं। कांग्रेस नेताओं ने इस घटना की कड़ी आपत्ति जताई है।

कांग्रेस कर रही कार्रवाई की मांग

जानकारी के मुताबिक प्रशिक्षु डीएसपी प्रशांत देवांगन की पोस्टिंग लखनपुर थाना प्रभारी के रूप में हैं। पिछले दिनों उन्होंने लखनपुर के व्यवसायियों की थाने में बैठक बुलाई थी। बैठक में पता चला कि बीजेपी नेता प्रदीप गुप्ता का जन्मदिन है। तब थाने में ही केक मंगाया गया। इसके बाद पूर्व एल्डरमैन और क्षेत्र के भाजपा नेता प्रदीप गुप्ता का जन्मदिन थाना में ही मनाया गया। वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस नेताओं ने इस पर आपत्ति जताते हुए कार्रवाई की मांग की।

क्या बोले मंत्री टीएस सिंहदेव?

इस मामले को लेकर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि नेता चाहे भाजपा का हो या फिर कांग्रेस का। किसी भी शासकीय कार्यस्थल पर निजी आयोजन करना अनुचित है। उन्होंने कहा कि इस मामले में थाना प्रभारी को चेतावनी देनी चाहिए।

Related Articles

Back to top button