CRIMEछत्तीसगढ़

बेटी से मिलने गए सेवानिवृत्त कर्मी के घर का टूटा ताला, चोर ने किए सोने चांदी के जेवर किए पार, भिलाई 3 पुलिस जुटी पतासाजी में

भिलाई नगर। रेलवे से सेवानिवृत्त कर्मचारी अपनी बेटी के घर मिलने के लिए गए हुए थे परंतु अज्ञात चोर ने उनके पीछे ताला तोड़कर अंदर रखे सोने एवं चांदी के जेवर चोरी कर फरार हो गया। रिपोर्ट पर से भिलाई 3 पुलिस के द्वारा अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है। भिलाई 3 पुलिस ने बताया कि प्रार्थी रवि शंकर पांडे 70 वर्ष वार्ड क्रमांक 23 आदर्श नगर चरोदा में रेल्वे सेवानिवृत्त होकर परिवार सहित रहते हैं I

1 फरवरी के शाम 07.00 बजे घर में ताला लगाकर पत्नी जमुना पांडे के साथ छोटी बेटी स्वाती पांडे के घर अमलेश्वर गये थे । मोहल्ले में कपडा प्रेस करने वाला संतोष निर्मलकर 4 फरवरी को 09.00, 10.00 बजे फोन कर बताया कि घर का ताला टूटा हुआ है तब रवि शंकर पांडे उसी दिन दोपहर को घर आकर देखा कोई अज्ञात चोर ने घर का तोड़कर अंदर प्रवेश किया ।

कमरे में आलमारी में रखे पुराना इस्तेमाली जेवरात सोने का कंगन 02 नग, सोने की लेडिस अंगूठी 01 नग, सोने का मंगलसूत्र 01 नग, सोने की झुमकी 04 नग, सोने का टाप्स 01 जोडी, चांदी की पायजेब 04 नग, बच्चों वाला चांदी का पायल 04 नग एवं नगद 4000/- रू जुमला कीमती 1 लाख 20 हजार- रू को चोरी कर ले गया है। रवि शंकर पांडे की रिपोर्ट पर से पुरानी बिराई पुलिस के द्वारा अज्ञात आरोपी के खिलाफ भादवी की धारा 457, 380 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

Related Articles

Back to top button