CRIMEअपराधछत्तीसगढ़

BSNL ऑफिस में रेंट पर गाड़ी लगवाने के नाम पर ठगी, पुलिस ने ऐसे दबोचा

BHILAI. भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) में गाड़ी चलवाने के नाम पर ठगने वाले को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने ऐसे ठग को पकड़ा है जो यहां गाड़ी सरकारी कार्यालय में चलवाने के नाम पर पहले तो लिखा-पढ़ी किया और बाद में झांसे में लिया और रफूचक्कर हो गया।

फुल मनोरंजन और मुहब्बत में लबरेज, एक्शन और कॉमेडी से भरपूर छत्तीसगढ़ी फिल्म सुन-सुन मया के धुन का धांसू प्रमोशन शुरू हो गया है। तो तैयार हो जाए नेक्स्ट लेबल एंटरटेनमेंट के लिए।

इस मामले में दुर्ग पुलिस की एसीसीयू टीम और दुर्ग कोतवाली ने एक संयुक्त टीम बनाकर आरोपी को धर-दबोचा गया। पुलिस ने आरोपी मोहम्मद नसीम के पिता मो.अब्दुल रहमान, 39 वर्ष, आइस फैक्ट्री के पीछे, शंकर नगर छावनी को पकड़ लिया है। आरोपी से मोबाइल फोन व छह सौ रुपए नकद बरामद कर लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी इस मामले में पीड़ित को दस्तावेजीकरण करने के नाम पर झांसे में लिया और पीछे के रास्ते से गायब हो गया था। एक फरवरी को प्रार्थी यमन नायक पिता अनिल नायक, निवासी देवबलोदा थाना पुरानी भिलाई ने थाना दुर्ग में शिकायत दर्ज कराया की मेरे पास मालवाहक वाहन टाटा इनांका है, जिसको मैं बुकिंग में चलाता हूं बुकिंग के लिए वाहन में मेरा मोबाइल नंबर चस्पा है।

उसके नंबर वपर आरोपी द्वारा कॉल कर 40 हजार रुपए मासिक किराए में बीएसएनल ऑफिस दुर्ग में किराए पर लगाने का आश्वासन देकर एग्रीमेंट कराने के लिए दुर्ग कलेक्टोरेट बुलाया गया। और यहां अगले दिन आरोपी आया और वाहन का कागज, ड्राइविंग लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन शुल्क 65 सौ रुपए और मोबाइल लेकर भाग गया था।

 

Related Articles

Back to top button