CRIMEछत्तीसगढ़

Bhilai breaking : दो बच्चों के अपहरण से मचा हड़कंप, साइबर व थाना बल ने चंद घंटों में दोनों को तलाशा

भिलाई। शहर के छावनी थाना क्षेत्र में दो बच्चों के अपहरण की सूचना से हड़कंप मच गया। छावनी पुलिस के पास जैसे ही इसकी शिकायत पहुंची पुलिस अलर्ट हो गई। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस बल व साइबर की टीम ने बच्चों की लोकेशन सर्च करना शुरू कर दिया। जल्द ही पुलिस को सफलता मिली। पुलिस ने दोनों बच्चों को दुर्ग रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया। मंगलवार को दोनों बच्चों को उनके परिजनों को सौंपा गया।

छावनी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की रात 11.00 बजे संतोषी पारा कैंप 2 निवासी उकेन्द्र सिंह ने थाने पहुंचकर सूचना दी कि उसके नाबालिक बेटे रईस सिंह (15) व उसके दोस्त राबिन राव (16) को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर अपहरण कर लिया गया है। शिकायत के बाद पुलिस ने इस मामले में गंभीरता से लिया और नाबालिग बच्चों की तलाश शुरू की। इसके बाद सीएसपी प्रभात कुमार ने इलेक्ट्रानिक माध्यम से सूचना लेकर तत्काल डयूटी आफिसर प्रधान आरक्षक रामनारायण यदु को दिशा निर्देश देकर रवाना किया गया।

रामनारायण यदु द्वारा तत्परता दिखाते हुये वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देश दोनों नाबालिक बच्चो को दुर्ग स्टेशन के आसपास के क्षेत्र में तलाश किया। इस दौरान दोनों नाबालिक बच्चे सतना जाने रेल्वे स्टेशन दुर्ग में ट्रेन के इंतजार में खड़े थे। पूछताछ पर दोनो बच्चों ने बताया कि पढाई के नाम पर माता पिता डांटते डपटते हैं इस वजह से सतना जाने ट्रेन के इंतजार में थे। किसी प्रकार का अपराध का होना नहीं पाया गया। इस प्रकार दोनो बच्चो को बरामद कर उच्च अधिकारियो को अवगत कराकर परिजनो को सौंपा गया।

 

Related Articles

Back to top button