
Korba: दर्दनाक सड़क हादसे की खबर है. युवक की मौत हो गई. कोरबा जिले के बालको थाना क्षेत्र के कोटमेर के पास हादसा हुआ. गृहग्राम से कोरबा आने के दौरान वाहन ने युवक को अपनी चपेट में ले लिया. युवक को एंबुलेंस से कोरबा जिला अस्पताल लाया गया. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. कोरबा में अपने मामा के यहां रहकर 25 वर्षीय रंजीत कुमार कोहड़िया सत्यम इंडस्ट्री में ईंट बनाने का काम करता था.
रंजीत कुमार अपने घर का इकलौता लड़का था. उसके घर में सिर्फ मां और वही था. पिता की मौत कई साल पहले ही हो चुकी थी. रंजीत करतला कोटमेर का निवासी है. पिता की मौत के बाद वो मां के साथ कोहड़िया में मामा के घर पर रहता था. कभी-कभी बीच बीच में खेती-किसानी और अन्य काम से वो गांव जाया करता था. सर पर ज्यादा चोट लगने के चलते उसकी जान नहीं बचाई जा सकी.








रंजीत की शादी तय की जा रही थी. उसकी मां ने सोचा था कि इस साल उसकी शादी कर दी जाएगी, इसलिए लड़की ढूंढी जा रही थी. पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. पुलिस ने मर्ग कायम किया है और आगे की जांच कर रही है. पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है.











