छत्तीसगढ़

प्रशासन तुंहर द्वार शिविर का आयोजन 23 जनवरी को वार्ड 42,43 और 44 कसारीडीह स्कूल में जन समस्या निवारण हेतु शिविर

दुर्ग : वार्ड के नागरिको के समस्याओं के निवारण के लिए वार्ड 42,43 एवं 44 शासकीय प्राथमिक शाला कसारीडीह स्कूल में 23 जनवरी दिन सोमवार को प्रशासन तुंहर द्वार शिविर आयोजित किया जाएगा।शिविर में आवेदक अपनी समस्या लेकर निर्धारित स्थान कसारीडीह स्कूल, तिथि 23 जनवरी समय 10.00 से 1.30 बजे तक उपस्थित हो सकते हैं।

जिसके लिए मेयर धीरज बाकलीवाल एवं कमिश्नर लोकेश चन्द्राकर ने अधिकारियों को शिविर में साफ सफाई और शिविर में आने वाले हितग्राहियो के लिए पेयजल की व्यवस्थाओं के साथ साथ बैठने की व्यवस्था दुरुस्त करने को कहा है और हितग्राही द्वारा दिये गए आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के दिये निर्देश दिए हैं

Related Articles

Back to top button