CRIMEअपराधछत्तीसगढ़

CG में दो अलग-अलग सड़क हादसों में 5 की मौत: तेज रफ़्तार ट्रेलर ने स्कूटी को मारी टक्कर… महिला कांस्टेबल के बेटे सहित 3 दोस्तों की दर्दनाक मौत… दूसरे हादसे में 2 अन्य को पिकअप ने कूचला

कोरिया। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में 5 लोगों की मौत हो गयी है। मामला चर्चा थाना क्षेत्र का है। हादसे में महिला कांस्टेबल के बेटे की भी मौत हो गई है।

कोरिया जिला के चर्चा थाना क्षेत्र में ये दो सड़क दुर्घटनांए सामने आयी हैं। बताया जा रहा हैं कि पहली घटना फूलपुर मार्ग पर शाम 7 बजें के लगभग घटित हुआ। जशपुर निवासी अमित कूजूर बैकुंठपुर में रहकर एलआईसी एजेंट का काम करता था। शुक्रवार की देर शाम वह बाइक पर अपने साथी विशेष के साथ जा रहा था, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल अमित कूजूर की मौके पर ही मौत हो गयी, वही गंभीर रूप से धायल विशेष को अंबिकापुर मेडिकल कालेज रिफर किया गया, जहां उसने भी दम तोड़ दिया।

दूसरी घटना चर्चा थाना के सरडी तिराहा में घटित हुई। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक देर रात 1 बजें के लगभग स्कूटी पर तीन दोस्त घर लौट रहे थे। इसी दौरान दूसरी तरफ से आ रही तेज रफ्तार ट्रेलर ने स्कूटी को चपेट में लेकर कूचल दिया। इस दुर्घटना में स्कूटी में सवार 23 वर्षीय चंद्रसेन यादव, संजू नायक और दीपक पाल की मौके पर ही मौत हो गयी।

बताया जा रहा हैं मृतक चंद्रसेन यादव पुलिस कंट्ोल रूम में पदस्थ महिला आरक्षक सावित्री यादव का पुत्र था। देर रात वह अपने दोस्तों के साथ वापस घर लौट रहा था, तभी हादसे का शिकार हो गया। इस भीषण सड़क दुर्घटना में तीनों दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गयी। पुलिस ने दोनों सड़क दुर्घटना पर मर्ग कायम कर आरोपी वाहन चालकों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया हैं।

 

 

Related Articles

Back to top button