
सड़को के किनारे बिल्डिंग मटेरियल का भंडारण करने वाले दुकानदारो पर होगी अब फिर कार्रवाही,निगम वसूलेगा जुर्माना
दुर्ग/ नगर पालिक निगम सीमान्तर्गत आज सुबह – सुबह आयुक्त लोकेश चन्द्राकर वार्ड क्रमांक 40 और 41 केलाबाड़ी का सफाई व्यवस्थाओ का निरीक्षण।उन्होंने वार्डो का भ्रमण किया ,वहां की नाली की साफ सफाई को देखे तथा समस्यओं के निराकरण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश स्वास्थ्य अधिकारी,सुपर वाईजारो व सफाई कर्मियों को निर्देशित किया कि साफ सफाई व्यवस्था में किसी भो तरह की कोताही बर्दाश्त नही किया जाएगी,उन्होंने चेतवानी दी कि शहर के प्रत्येक इलाको में स्वयं निरन्तर सुबह मॉनिटरिंग करेंगे और लापरवाही पाए जाने पर ही संबंधित के खिलाफ कार्रवाही करेंगे।उन्होंने कहा कि शहर के लोगो को निगम से उम्मीद होती है कि सफाई व्यवस्था बेहतर हो।इसके साथ ही वार्डो के भीतरी जगहों पर साफ सफाई कार्यो का सघन रूप से निरीक्षण करते हुए साफ सफाई कार्यो पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।







साफ सफाई के दौरान वार्डो के नागरिको को जागरूक किया करे। साथ ही उन्होंने कहा दुकानदार द्वारा दुकान के बाहर गंदगी फैलाने वालों से जुर्माना भी किया जाये। सुबह भ्रमण के दौरान आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने कहा कि सड़क किनारे व वार्डो के भीतरी जगहों पर भवन निर्माण सामग्री या मलबा सड़क पर डाला तो उन्हें बख्शा नहीं जाएगा बल्कि सामग्री को जब्त कर जुर्माना लगाया जाएगा। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने दुकानदारो से कहा दुकान के बाहर समान निकलकर व्यवसाय न करें, उन्होंने कहा भवन निर्माण सामग्री डालकर सड़क को घेरने वाले स्थानों को चिन्हित करने का काम भी कर्मचारियों को सौंप दिया गया।किसी का घर टूट रहा हो या फिर निर्माण हो रहा हो। वह मलबे और भवन निर्माण सामग्री को सड़क पर डाल देता है।
आमतौर पर यह नजारा शहर की हर गली और सड़क पर मिल जाती है। सड़क को अपनी प्रापर्टी समझने वालों के लिए निगम अब सख्ती से कार्रवाही करेंगी।निगम ने साफ हिदायत दी कि सड़क पर मलबा या भवन निर्माण सामग्री मिले तो शुल्क वसूला जाएगा।निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली,सफाई दरोगा सुरेश भारती,मनोहर शिंदे,पीएसीयू शेखर वर्मा के अलावा आदि मौजूद रहे।नागरिको द्वारा घर के बाहर और नालियो साथ ही दुकानदारो के द्वारा दुकान के बाहर सड़क नालियो पर कचरा फेंकने पर जुर्माना लगाने के दिए निर्देश/











