छत्तीसगढ़

Big News : भिलाई में धर्मांतरण पर विवाद, क्षेत्रवासियों और बजरंगियों की कार्रवाई की मांग

भिलाई : भिलाई के खुर्सीपार क्षेत्र में कुछ लोगों द्वारा धर्मांतरण कराने की बात निकलकर सामने आ रही है। इसके विरोध में बजरंगियों और क्षेत्रवासियों ने पुलिस में ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। क्षेत्र में जमकर बवाल हुआ। बजरंग दल के प्रांतीय अधिकारी रतन यादव ने कहा कि यहां कई लोगों ने हमसे शिकायत की है। लोगों ने कहा कि कुछ तत्वों द्वारा उन्हें प्रलोभित कर धर्मांतरण के लिए उकसाया जा रहा था। इसके बाद हमने पुलिस से एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

जबकि भाजपा पार्षद दया सिंह ने कहा कि हमारे वार्ड में एक परिवार रहता है, जो बीते दिनों धर्म परिवर्तन कर चुका है। यहीं लोग हिन्दुओं को बरगलाकर और प्रलोभन देकर धर्मांतरित कराने का प्रयास करते रहते है। दया सिंह ने बताया कि यहीं लोग कल रात एक कार्यक्रम आयोजित किए थे, जिसकी सूचना मिलने पर हमने पुलिस में शिकायत की। फिर यहां लोग आज बड़े स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर धर्मांतरण की पूरी तैयारी कर रहे थे। हमने पुलिस को अवगत कराकर इसमें दखल देने की मांग की है।

दया सिंह ने कहा कि यहां गृह प्रवेश के नाम पर लोगों की भीड़ जुटाने की कोशिश की जा रही थी। दया सिंह ने कहा कि हमारे वार्ड के ऐसे कई लोग है जिन्हें इन लोगों ने प्रलोभन देने की कोशिश की लेकिन ऐसे लोग ही सामने आए है और इनका बयान पुलिस दर्ज कर रही है। इस मामले में एएसपी संजय ध्रुव ने कहा कि लोगों ने लिखित में शिकायत की है। जांच करेंगे गलत पाए जाने पर विधि-संमत कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।

 

Related Articles

Back to top button