
छत्तीसगढ़
यातायात पुलिस दुर्ग की तेज रफ्तार, शराब का सेवन ,बिना सीट बेल्ट पर अभियान कार्यवाही लगातार जारी
भिलाई| डॉ.अभिषेक पल्लव, पुलिस अधीक्षक दुर्ग के निर्देश एवं सतीष ठाकुर, सदानंद विन्धयराज, उप पुलिस अधीक्षक (यातायात)*_ के नेतृत्व में सड़क दुर्घटना के प्रमुख घटक तेज रफ्तार शराब का सेवन कर बिना सीट बेल्ट वाहन चालकों पर अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है जिसमें आज दिनांक को दूसरे दिन जिले के प्रमुख मार्गो चौक चौराहा पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया जिसके अंतर्गत कुल 157 वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई तथा यातायात नियमों का पालन करने हेतु समझाईस देते हुए होने वाले नुकसान अवगत कराया गया।







अपील –यातायात पुलिस दुर्ग सभी आम नागरिकों से लगातार अपील करते आ रही है कि वाहन चलाते समय सदैव यातायात नियमों का पालन कर वाहन चालन करे ताकि स्वयं भी सुरक्षित रहे और सामने वाले को सुरक्षित आवागमन करने दे जिससे आप किसी गंभीर सडक दुर्घटना कि शिकार नहीं होगें।







