देश-विदेशव्यापार

RBI ने इस बैंक पर लगाई पाबंदी, 15 हजार से अधिक नहीं निकाल सकेंगे पैसे, कहीं आपका भी खाता तो नहीं?

भारतीय रिजर्व बैंक ने मुंबई के रायगढ़ सहकारी बैंक पर कुछ पाबंदिया लगा दी है। जिसके बाद इस बैंक से जुड़े खाताधारक 15 हजार रुपये से अधिक नहीं निकाल सकेंगे। इस संबंध में आरबीआई ने आदेश जारी कर दिया है।

दरअसल रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने बैंक की वित्तीय सेहत खराब होने के चलते यह फैसला लिया है। बैंक के ग्राहकों के लिए 15,000 रुपये की निकासी की सीमा लगाई गई है। यानी अब से ग्राहक इससे ज्यादा की निकासी नहीं कर पाएंगे।

इसके साथ ही रिजर्व बैंक की बिना अनुमति के सहकारी बैंक किसी को भी लोन नहीं दे सकेगा। कोई निवेश नहीं कर सकेगा और नई जमा नहीं स्वीकार कर सकेगा।

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने अपने आदेश में कहा कि बैंक के ग्राहक अपने बचत और चालू खातों से 15 हजार रुपये से अधिक की राशि नहीं निकाल सकेंगे, बैंक पर यह पांबदी छह माह तक लागू रहेगी। इसके साथ ही आरबीआई ने स्पष्ट किया है कि रायगढ़ सहकारी बैंक को जारी निर्देशों का आशय उसके बैंकिंग लाइसेंस को रद्द करना नहीं है।

 

Related Articles

Back to top button