
भिलाई नगर । पाटन थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम तर्रा में तेज रफ्तार ट्रक मकान में जा घुसा। इस दुर्घटना में ट्रक सवार ड्राइवर, खलासी एवं एक अन्य की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पाटन पुलिस के द्वारा घटनास्थल पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।
पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव ने बताया कि कल देर रात करीब 11:00 बजे के लगभग लोहार सिंह से आ रहा एक तेज रफ्तार ट्रक क्रमांक सी जी 07 CL 3355 गोवर्धन प्रसाद यदु पिता दया प्रसाद यदु निवासी तर्रा के मकान पर बिजली का पोल तोड़ते हुए जा घुसा । जिससे ट्रक में सवार ड्राइवर, खलासी एवम एक अन्य व्यक्ति का मौत हो गई। ट्रक में तीन लोग सवार थे। ड्राइवर खलासी ट्रक के केबिन में फस गए थे। जिसे रेस्क्यू कर पाटन पुलिस के द्वारा निकाला गया है।







पाटन थाना प्रभारी ने बताया कि सवार व्यक्ति को गंभीर अवस्था में अस्पताल ले जाया गया। परंतु इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई घर मालिक एवं उसका परिवार पूरी तरह सुरक्षित है। इस दुर्घटना में विद्युत व्यवस्था बाधित हुई थी परंतु सीएसईबी के कर्मचारियों ने स्थल पर पहुंचकर शीघ्र ही व्यवस्था को ठीक किया।






