
आवारा सांड पर आया महिला का दिल! बोली- पति से ज्यादा समझदार है मेरा ‘राजू’, बारात लेकर आएगा सांड!
By Dinesh chourasiya
आवारा सांड पर आया महिला का दिल! बोली- पति से ज्यादा समझदार है मेरा ‘राजू’, बारात लेकर आएगा सांड!
: एक शादीशुदा महिला को एक इंसान से नहीं बल्कि एक आवारा सांड से कैसे प्यार हो सकता है। लेकिन ऐसा हुआ है। दरअसल, अवारा सांड रोजाना महिला के घर पर रोटी खाने आता था। इसी दौरान महिला को सांड से ही प्यार हो गया।







: सोशल मीडिया में अजीबो गरीब खबरें सामने आती रही हैं। कुछ दिनों पहले ही एक ऐसी खबर सामने आई हैं, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। जिसमें कहा जा रहा है कि एक महिला को एक आवारा सांड से प्यार हो गया है। जी हां आपको सुनकर हैरानी होगी की एक शादीशुदा महिला को एक इंसान से नहीं बल्कि एक आवारा सांड से कैसे प्यार हो सकता है। लेकिन ऐसा हुआ है। दरअसल, अवारा सांड रोजाना महिला के घर पर रोटी खाने आता था। इसी दौरान महिला को सांड से ही प्यार हो गया। अब दोनों के शादी की चर्चा भी हो रही है।
सोशल मीडिया में वायरल खबर के अनुसार मामला कल्याणपुर से सामने आया है। यहां एक मेडिकल स्टोर चलाने वाले वियज नाम के एक शख्स की पत्नी एक सांड को रोज रोटी खिलाती थी। महिला का कहना है कि उसे सांड से प्यार हो गया है। महिला का कहना है कि सांड उसकी हर बात मानता है। वहीं सांड भी अपनी हर बात उसे बताता है।
महिला की माने तो सांड अब रोजगार की तलाश में है ताकि धूमधाम से दोनों की शादी हो जाए। हैरानी की बात तो यह है कि महिला का पति भी अपनी पत्नी की इस इच्छा को पूरी करने के लिए तैयार है। महिला की इच्छा यह भी है कि शादी के बाद वह मेडिकल स्टोर को सांड के नाम कर दें।




खबरों के अनुसार महिला को सांड अपनी हर बात बताता है और उसपर भरोसा करता है। महिला सांड की हर बात इशारों में समझ जाती है। बताया जा रहा है कि सांड महिला से उर्दू, अरबी, फारसी में बात करता है। सांड ने अपना नाम राजू बताया है। महिला का कहना है कि वह अपने राजू से पहले कोर्ट मैरिज करेगी। इसके बाद वह धूमधाम के साथ शादी भी रचाएगी।




