छत्तीसगढ़

भिलाई में आज से शिव महापुराण कथा जाने के लिए रूटमैप निर्धारित दुर्ग यातायात पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की, बिना परमिशन भारी वाहन की एंट्री बैन

By Dinesh chourasiya

भिलाई के जयंती स्टेडियम के पास 25 जुलाई गुरुवार से अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा सिहोर वाले की शिव महापुराण कथा आयोजित हो रही है। इस कथा में लाखों भक्तों की भीड़ आने के चलते आवागमन सुचारु बनाए रखने के लिए पूरी व्यवस्था की गई है। यातायात पुलिस दुर्ग ने इसके लिए रूट मैप जारी कर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है।

25 जुलाई से 31 जुलाई तक शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जाएगा। शिव महापुराण कथा के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के सुगमता और सुरक्षित यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए रायपुर, बेमेतरा, बालोद, राजनांदगांव की ओर से कथा स्थल तक आने-जाने के लिए यातायात पुलिस दुर्ग ने मार्ग, पार्किंग और डायवर्शन प्लान तैयार किया गया है।

बिना परमिशन के भारी वाहन का प्रवेश प्रतिबंधित

ट्रैफिक डीएसपी सतीश ठाकुर ने बताया कि शिवमहापुराण कथा के दौरान इस क्षेत्र से होकर गुजरने वाले सभी प्रकार के भारी वाहनों का प्रवेश शहर में पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। इसलिए इस समय भारी वाहन बिना परमिशन के शहर के अंदर प्रवेश ना करें।

रायपुर से आने वाले इस रूट से पहुंचे

रायपुर, चरोदा और भिलाई 3 की ओर से आने वाले वाहन चालकों के लिए टाटीबंध से कुम्हारी से पावर हाउस चौक से पावर हाउस अंडरब्रिज से मुर्गा चौक से बेरोजगार तिराहा (परिवार चौक) से सेक्टर 6 पुलिस ग्राउण्ड (पार्किंग) गाड़ी खड़ने का रूट प्लान तैयार किया गया। यहां से कथा स्थल तक भक्तों को पैदल जाना होगा।

पंडित प्रदीप मिश्रा आज से कहेंगे शिव महापुराण कथा

बेमेतरा-धमधा वाले वाहन चालक यहां से पहुंचे

इसी तरह बेमेतरा, धमधा और दुर्ग की ओर से आने वाले वाहन चालकों के लिए धमधा से, धमधा नाका ओवर ब्रिज से, ग्रीन चौक से, राजेन्द्र पार्क से, वाय सेप ब्रिज से, सेक्टर 9 चौक से, ग्लोब चौक से, सेक्टर 6 पुलिस ग्राउंड पार्किंग तक पहुंचने का रूट बनाया गया। यहां से कथा स्थल तक पैदल जाना होगा।

राजनांदगांव- बालोद वाले यहां से पहुंचे

राजनांदगांव और बालोद जिला की ओर से आने वाले वाहन चालक राजनांदगाव-बालोद से, पुलगांव चौक से, जेल तिराहा से, डीपीएस चौक से, भिलाई निवास कटिंग से हेलीपैड ग्राउंड-फुटबाल ग्राउंड में वाहन पार्क करके पैदल कथा स्थल पहुंचेंगे।

धमतरी पाटन वाले यहां से पहुंचे

धमतरी जिला और पाटन ब्लॉक की ओर से आने वाले वाहन चालक धमतरी-पाटन मार्ग से आकर उतई पहुंचे। यहां से उतई तिराहा से, डीपीएस चौक से, भिलाई निवास कटिंग से हेलीपैड ग्राउंड या फुटबाल ग्राउंड में वाहन पार्क करके पैदल कथा स्थल पहुंचेंगे।

Related Articles

Back to top button