छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेता की धारदार हथियार से हत्या, खून से सनी मिली लाश, फैली सनसनी
By Dinesh chourasiya

सारंगढ़। : जिले के बरमकेला थाना अंतर्गत ग्राम सिंगारपुर मोड़ पर ब्लॉक कांग्रेस बरमकेला के कार्यकारिणी सदस्य हरिराम पटेल का अज्ञात व्यक्तियों द्वारा धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार कर मौत के घाट उतार दिया है, जिससे क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई है, तमाम मामले को लेकर बरमकेला पुलिस समेत फॉरेनसिक टीम व डॉग स्क्वायड कि टीम मौके पर मौजूद है तथा मामले कि पतासाजी मे जुट गई है।







बहरहाल मृतक ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बरमकेला का कार्यकारिणी सदस्य था और उसने किसी काम से बरमकेला आया हुआ था, घर वापसी के दौरान बीती रात करीब 9 बजे सिंगारपुर मोड़ पर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है, घटनास्थल पर एक परसीनुमा धारदार हथियार बरामद हुआ है। वही मृतक के सिर और गले पर गंभीर चोट के निशान हैं, फ़िलहाल आरोपी पुलिस के गिरफ्त से बाहर है, बरमकेला पुलिस मामले कि पतासाजी कर आरोपी की पतासाजी करने में जुट गई है।







