
कृष्णा इंजीनियरिंग कॉलेज, भिलाई में बहुराष्ट्रीय कंपनिया Accenture, HSBC, Nexdigm द्वारा जॉब फेयर का आयोजन
By Dinesh chourasiya
छत्तीसगढ़ की सर्वश्रेष्ठ शैक्षणिक समूह “के.पी.एस ग्रुप” द्वारा ग्राम खम्हरिया, भिलाई में कृष्णा इंजीनियरिंग कॉलेज (KEC) एवं कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एन्ड कॉमर्स (KISC) कई वर्षों से संचालित किया जा रहा है। संस्था के चेयरमेन श्री आनंद कुमार त्रिपाठी जी ने जानकारी दी कि कृष्णा इंजीनियरिंग कॉलेज में दो दिवसीय जॉब फेयर 20 एवं 21 जुलाई 2024 को आयोजित किया जा रहा है। जिसमें Accenture, HSBC एवं Nexdigm जैसे बहुराष्ट्रीय कंपनियां छत्तीसगढ़ के युवाओ को जॉब देने आ रही है। इस जॉब फेयर में बी.ई. (कम्प्यूटर साइंस, आई.टी., इलेक्ट्रानिक्स), डिप्लोमा, बी.कॉम., बी.सी.ए.. एम.सी.ए. एवं एम.बी.ए. के सभी विद्यार्थी शामिल हो सकते है। इस जॉब फेयर में शामिल होने के लिए इच्छुक विद्यार्थी दिनांक 18 जुलाई तक Online या Offline रजिस्ट्रेशन करवा सकते है। सर्वविदित है कि कृष्णा इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रतिवर्ष अनेक बहुराष्ट्रीय कंपनिया छत्तीसगढ़ के युवाओ को जॉब का अवसर प्रदान करने आती रही है। कृष्णा इंजीनियरिंग कॉलेज अपने सभी विद्यार्थियों को शत् प्रतिशत Placement देने के लिए दृढ संकल्पित है, इस उद्देश्य की प्राप्ति के लिए कॉलेज ने न केवल स्थानीय उद्योगो बल्कि विभिन्न सरकारी योजना MSME जैसी संस्थाओं के साथ-साथ राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय कंपनियों के साथ भी अनुबंध किये है।







कृष्णा इंजीनियरिंग कॉलेज के विद्यार्थीगण CSVTU परीक्षा परिणाम में भी शुरू से ही उत्कृष्ठ प्रदर्शन करते आ रहे है। पिछले वर्षों में विश्वविद्यालय में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान लेकर पूरे छत्तीसगढ़ में अपना स्थान बनाकर उच्च गुणवत्ता कायम कर चुके है।







