छत्तीसगढ़

भिलाई में नशेड़ी ने गाय को मारा चाकू, मामला दर्ज:सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हुई वारदात, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

By Dinesh chourasiya

गाय के पेट में चाकू मारा - Dainik Bhaskar

भिलाई के रुआबांधा क्षेत्र में बीती रात एक नशेड़ी युवक ने गाय के पेट में चाकू मार दिया। जब गाय के मालिक को इसकी जानकारी हुई तो उसने भिलाई नगर थाने में मामले की शिकायत की। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज जब्त किया है, उसमें आरोपी गाय को चाकू मारते हुए दिख रहा है। पुलिस मामला दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है।

शिवपारा हुआवांधा निवासी सत्यजीत यादव ने बताया की उनके चाचा की गाय बीते सोमवार की रात मोहल्ले में घूम रही थी। रात एक बजे के करीब वहीं का रहने वाला रामशंकर उर्फ रामा (27 साल) नशे की हालत में पहुंचा। उसने अपने पास से एक बड़ा सा चाकू निकाला और गाय को मारने के लिए दौड़ा। उसने गाय के पेट में पूरा चाकू घुसा दिया।

गाय के पेट में घुसा हुआ चाकू

इससे पहले की वो चाकू निकालकर दूसरा वार करता गाय जोर से चिल्लाई और वहां से भाग खड़ी हुई। रामा नशे में था, इसलिए गाय को पकड़ नहीं पाया। इसके बाद वो वहां से भाग गया। सुबह जब मोहल्ले के लोगों ने देखा कि गाय के पेट में चाकू लगा है तो सत्यजीत और उनके परिवार को जानकारी दी। इसके बाद उन लोगों ने डॉक्टर को बुलाकर उसका इलाज कराया और पुलिस में शिकायत दी है।

सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हुई वारदात

ये पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हो गई है। फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि एक युवक हाथ में चाकू लेकर गाय को चाकू मारने भागते हुए गया और गाय के पेट में चाकू घुसा दिया है। आरोपी कई तरह के नशा करता है और आदतन अपराधी किस्म का है। वो इससे पहले भी दूसरे मामले में जेल जा चुका है।

पहुंचे डॉक्टर और पशुप्रेमी किया गया इलाज

मामले की जानकारी मिलते हिंदू धर्म के लोग और पशु प्रेमी वहां पहुंचे। उन्होंने गाय को बांधकर एक जगह खड़ा करा दिया। इसके बाद पशु चिकित्सक को बुलाया गया। डॉक्टर ने गाय के पेट से चाकू निकालकर उसका इलाज किया। डॉक्टर का कहना है कि जिस तरह गाय को चाकू मारा गया है, वो हत्या के इरादे से मारा गया है। पुलिस ने चाकू को जब्त कर लिया है।

Related Articles

Back to top button