Uncategorized

भिलाई के छावनी थाना क्षेत्र में मदरसे गया छात्र 4 दिन से लापता पुलिस बच्चे की तलाश में जुटी 

By Dinesh chourasiya

मदरसे पहुंचा अयान चार दिन से लापता - Dainik Bhaskar

 भिलाई के कैंप क्षेत्र में संचालित मदरसे से 14 साल का अयान राइन 4 चार दिन से लापता है। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। इसके बाद परिजनों ने छावनी थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस बच्चे की तलाश में जुटी हुई है।

अयान की मां शकीला खातून ने बताया कि 5 जुलाई की शाम घर से कुछ दूरी पर स्थित चटाई क्वॉर्टर मदरसा में वो पढ़ने गया था, लेकिन वो वहां नहीं पहुंचा। कुछ समय बाद मदरसे के हाफ़िज़ का उनके पास फ़ोन आया कि अयान मदरसे नहीं आया है। इससे परिजन चौंक गए और उसको खोजने निकल गए।

शाम को खुद अयान को मदरसे तक छोड़ा

उनका कहना है कि जब वो शाम को खुद अयान को मदरसे छोड़कर आए हैं तो फिर वो कहां चला गया। मोहम्मद अजहरुद्दीन ने बताया कि हर शुक्रवार उसकी मदरसे में छुट्टी रहती है, तो वो घर आ जाता है। इसके बाद अगले दिन फिर से मदरसे तक छोड़कर आते हैं।

CCTV फुटेज में अयान दिखा मदरसे से जाते हुए

परिजनों ने बताया कि बीती 5 जुलाई की शाम 5.30 बजे अयान को उसकी दादी ने मदरसे तक छोड़ा था। इसके बाद 5 जुलाई की रात 10:00 बजे मदरसे के हाफिज का फोन आता है और कहते हैं कि अयान मदरसे नहीं पहुंचा है।

घबराकर घर वाले मदरसे पहुंचते हैं और उसके बाद वहां लगे CCTV फुटेज को देखते हैं। उसमें पता चलता है कि अयान वहां से जाते हुए नजर आ रहा है। इसके बाद उन्होंने घटना की जानकारी तत्काल छावनी थाने में दी। पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

परिजनों ने लगाया अपहरण का आरोप

परिजनों का कहना है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने अयान का अपहरण किया है। वहीं पुलिस का कहना है कि अपहरण होता तो फिरौती के लिए फोन आता। पुलिस अयान की तलाश में जुटी है। पता लगाने के लिए पोस्टर भी जारी किए गए हैं, जिसमें अयान के बारे में दिया गया है। उसका रंग सांवला, चेहरा गोल, कद 4 फीट, छोटे बाल, नीला बंगाली कुर्ता पहने हुए है।

Related Articles

Back to top button