भिलाई में नशे में कार की स्टीयरिंग छोड़कर स्टंटबाजी, दुर्ग पुलिस ने 2 दोस्तों को कान पकड़कर मंगवाई माफी, गाड़ी जब्त कर भेजा जेल
By Dinesh chourasiya
भिलाई नगर सीएसपी सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि घटना 8 जुलाई 2024 की देर रात 12.30 बजे के आसपास की है। उस समय भिलाई नगर पुलिस रूटीन गस्त पर थी, तो इसी दौरान सेन्ट्रल एवेन्यू रोड में सेक्टर 5 की ओर से ग्लोब चौंक की ओर से एक स्विफ्ट कार CG 10 FA 4205 तेज रफ्तार में आती हुई दिखाई दी। उस कार में दो लड़के सवार थे।
राहगीरों ने वीडियो बनाकर पुलिस को भेजा







इस दौरान दोनों युवक कार का हैंडल छोड़कर खिड़की से बाहर निकलकर स्टंटबाजी कर वीडियो बना रहे थे। वहां निकलने वाले लोगों ने उनका वीडियो बनाया और पुलिस को सूचना दी। भिलाई नगर सीएसपी ने तुरंत इसे संज्ञान में लिया।
उन्होंने पेट्रोलिंग टीम को कार का पीछा कर रोकने को कहा। पेट्रोलिंग टीम ने कार को रोका। उसमें सवार युवकों ने अपना नाम वाहन चालक ने राकेश कुमार साहू (27 साल) निवासी राम नगर मुक्तिधाम के पास और बगल से बैठे युवक ने दिलीप भोगाड़े (26 साल) निवासी गुरुनानक नगर सड़क 8 शारदा विद्यालय के पास बताया।

शराब के नशे में थे दोनों युवक




सीएसपी भिलाई नगर ने बताया कि जब पुलिस ने दोनों युवकों को ब्रीथ एनालाइजर मशीन से चेक किया तो दोनों ने काफी अधिक मात्रा में शराब पी हुई थी। नशे में होने के बाद भी वो लोग खतरनाक तरीके से स्टंट कर रहे थे।
इस पर उनके खिलाफ भिलाई नगर थाने में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने उनकी कार को जब्त कर उन दोनों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।




