छत्तीसगढ़

महतारी वंदन योजना की पांचवी किस्त जारी 

By Dinesh chourasiya

 

 

 

अगर आप महतारी वंदन योजना के लाभार्थी है तो हम आपको बता दें कि योग्य महिलाओं के बैंक खाते में महतारी वंदन योजना की 5वीं किस्त जारी कर दी गई है। चौथी किस्त जारी होने के बाद सभी महिलाओं को पांचवी किस्त के जारी होने का बेसब्री से इंतजार था। आज यानि 1 जुलाई को ही महिलाओं के खाते में राशि डाल दी गई है।

बता दें कि इस योजना के तहत छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा हर महीने 1 से 10 तारीख तक 1000 रुपए की सहायता राशि लाभार्थी महिलाओं के खाते में भेजी जाती है। अब तक इस योजना की 4 किस्तें भेजी जा चुकी है और अब महिलाओं को  का इंतजार था।

गौरतलब है कि महतारी वंदन योजना में करीब 70 लाख से अधिक लाभार्थी महिलाएं हैं। जिन्हें एक जुलाई को ही राशि प्रदान की जा रही है।

Related Articles

Back to top button