छत्तीसगढ़

CG BREAKING : यात्रियों से भरी बस पलटी 1 की मौत…..दर्जनभर यात्री हुए घायल 

By Dinesh chourasiya

: बिलासपुर में रविवार दोपहर यात्रियों से भरी बस पलटने से एक बच्ची की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे में 30-35 यात्री घायल हैं।

घायलों को सिम्स और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा तोरवा थाना क्षेत्र में हुआ है

जानकारी के मुताबिक, बस बिलासपुर से मस्तूरी जा रही थी। इसी दौरान लालखदान ओवर ब्रिज के पास सामने से एक बाइक सवार आ गया।

उसे बचाने की चक्कर में बस अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पलट गई। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और घायलों को बाहर निकाला।

 

Related Articles

Back to top button