छत्तीसगढ़

CG में : महिला टीचर से दिनदहाड़े लूट, हाथ से पर्स छीनकर भागे लुटेरे, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज

By Dinesh chourasiya

कोंडागांव। भीड़भाड़ वाले एरिया में महिला टीचर लूट का शिकार हो गई. लुटेरे महिला का पर्स छीनकर कर फरार हो गए. लूट राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने दोपहर 12 बजे हुई. पर्स में लगभग 12 हजार नगदी, 2 सोने की चेन, 2 अंगूठी, गहने और जरूरी दस्तावेज थे. घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है.

उन्होंने लूट की सूचना पुलिस को दी. पुलिस घटनास्थल पहुंची. आरोपियों की कुछ तस्वीरें सीसीटीवी में कैद हुई है​, जिसे पुलिस खंगाल रही है. पुलिस का कहना है जांच शुरू कर दी है. जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है.

Related Articles

Back to top button