
छत्तीसगढ़
रायपुर में बस स्टैंड पर पुलिसकर्मियों ने की गाली-गलौज मारपीट, SSP ने एक्शन लिया दो आरक्षकों को किया सस्पेंड
By Dinesh chourasiya
बताया यह भी जा रहा है कि कुछ दिनों पहले बस स्टैंड में ड्यूटी के दौरान दोनों आरक्षकों का एक बड़े ट्रैवल्स एजेंसी के बस ड्राइवर के साथ विवाद हुआ था. मामले में मारपीट और गाली- गलौज के आरोप लगाते हुए एसएसपी से शिकायत की गई थी. शिकायत के बाद जांच के आदेश दिए गए. जिसपर नगर पुलिस अधीक्षक पुरानी बस्ती के जांच प्रतिवेदन में आरोप सिद्ध होने के बाद दोनों आरक्षकों को निलंबित कर दिया गया.







