
छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार हिंसा मामले में कलेक्टर-SP सस्पेंड; हाईकोर्ट के रिटायर जस्टिस को न्यायिक जांच का जिम्मा
By Dinesh chourasiya
छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में हुई हिंसा मामले में गुरुवार (13 जून) की देर रात राज्य सरकार ने कलेक्टर और एसपी को सस्पेंड कर दिया है। राज्य सरकार ने हाईकोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस सीबी बाजपेयी को घटना की जांच की जिम्मेदारी दी है। जस्टिस बाजपेयी को 3 महीने के भीतर जांच रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया गया है।
बलौदाबाजार में सोमवार (10 जून) को सतनामी समुदाय के प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा हुई थी। इसमें कलेक्टर-एसपी के दफ्तर में आग लगा दी गई थी। घटना के दौरान 2 दमकल वाहन समेत कई कारें और बाइक जला दी गईं।














