छत्तीसगढ़

CG में जगदलपुर से बिलासपुर हवाई उड़ान सेवा शुरू:पहले दिन 4 पैसेंजर जगदलपुर से पहुंचे चकरभाठा एयरपोर्ट, फ्लाइट को वाटर कैनन से दी गई सलामी

By Dinesh chourasiya

जगदलपुर से बिलासपुर की हवाई उड़ान सेवा शुक्रवार से शुरू हो गई। पहले दिन एलायंस एयर की फ्लाइट से जगदलपुर से 4 पैसेंजर बिलासपुर एयरपोर्ट पहुंचे। फ्लाइट के चकरभाठा एयरपोर्ट लैंड करने पर वाटर कैनन से सलामी दी गई। की फ्लाइट से

बिलासा देवी केंवट एयरपोर्ट के अधिकारियों ने बताया कि 7 जून से जगदलपुर से बिलासपुर की पहली उड़ान के साथ ही बिलासपुर और जगदलपुर के हवाई सेवा की शुरुआत हो गई है।

जगदलपुर पहुंचना आसान

बिलासपुर और जगदलपुर के लोगों को सड़क मार्ग से आने जाने में 8 से 9 घंटे का समय लगता था, जो अब फ्लाइट से घंटे में पूरा हो जाएगा। छत्तीसगढ़ के वन क्षेत्रों में जगदलपुर का अहम स्थान है। पहुंचने के लिए सड़क के अतिरिक्त अब हवाई सेवा का विकल्प आने से टूरिज्म को इसका फायदा मिलने की उम्मीद है।

फ्लाइट के चकरभाठा एयरपोर्ट लैंड करने पर वाटर कैनन से सलामी दी गई।

हफ्ते में 2 दिन चलेगी, दिल्ली तक जाएगी

जगदलपुर-बिलासपुर की फ्लाइट हफ्ते में दो दिन (मंगलवार और शुक्रवार) को निर्धारित की गई है। यह फ्लाइट बिलासपुर से सीधे दिल्ली के लिए रवाना हुई। फ्लाइट का पहला दिन और बुकिंग लेट खुलने के कारण जगदलपुर से बिलासपुर महज 4 यात्री आए।

वहीं जगदलपुर से दिल्ली जाने वाले ट्रांजिट पैसेंजर की संख्या 22 रही। बिलासपुर एयरपोर्ट पर उतरे हुए यात्रियों का एयरपोर्ट में जोरदार स्वागत किया गया।

Related Articles

Back to top button