भिलाई में सनकी पति ने चाकू से ताबड़तोड़ वारकर पत्नी को उतारा मौत के घाट, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
By Dinesh chourasiya








जानकारी के अनुसार, प्रमिला नाम की महिला अपने दो बच्चों के साथ मायके में रह रही थी। उसकी शादी पांच साल पहले दल्ली राजहरा में साइमन मसीह के साथ हुई थी। पिछले डेढ़ साल से वह मायके मरोदा में रह रही थी और ट्यूशन पढ़ाकर अपना भरन पोषण कर रही थी। गुरुवार को उसका पति साइम मसीह उसे और बच्चों को वापस लेने मरोदा पहुंचा था। पत्नी प्रमिला ने आने से मना कर दिया।




एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया की पत्नी के मना कर ने पर गुस्साए पति ने घर से ही धारदार चाकू उठाया और ताबड़तोड़ वार कर फरार हो गया। चाकू के वार से प्रमिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे अस्पताल लेकर गए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने विवेचना शुरू की है। पुलिस आरोपी साइमन मसीह की तलाश में लग गई है। शुरुआती जांच में पता चला कि आरोपी साइमन मसीह नशे का आदी है और शादी के बाद से लगातार पत्नी से विवाद करता था। यह भी पता चला है कि आरोपी साइमन कोई कामधंधा भी नहीं करता था। इसी वजह से उसकी पत्नी प्रमिला ने उसे छोड़ दिया और मायके आकर रहने लगी थी।







