छत्तीसगढ़

CG में प्रेम कहानी का अंत फांसी से लटके मिले युवक-युवती के शव, पुलिस जांच में जुटी 

By Dinesh chourasiya

बलौदाबाजार में बुधवार को एक युवक-युवती ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। दोनों के शव पास-पास ही फंदे पर लटके हुए मिले हैं। बताया जा रहा है कि दोनों प्रेमी युगल थे। पुलिस को आशंका है कि शादी नहीं हो पाने के चलते आत्महत्या कर ली। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है

ग्राम कंची निवासी राजेंद्र साहू अपनी पत्नी भुवनेश्वरी साहू और बेटी  (17) के साथ बलौदाबाजार बस स्टैंड के पीछे किराये के मकान में पिछले 6 महीने से रह रहा है। रोज की तरह राजेंद्र अपनी पत्नी के साथ मजदूरी करने गया था। घर में बेटी अकेली थी

भुवनेश्वरी साहू ने बताया कि, सुबह 9 बजे वो पति के साथ दुर्गा मंदिर में चौकीदारी का काम करने निकल गए। जब दोपहर में खाना खाने घर लौटे तो दरवाजा अंदर से बंद था। काफी कोशिश के बाद भी नहीं खुला तो छत से सीढ़ी लगाकर नीचे उतरे

मकान मालकिन शारदा सोनी ने इन दोनों की लाश कमरे के अंदर फंदे से लटकते देखी। उन्होंने कोतवाली पुलिस को इसकी सूचना दी। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। दोनों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। परिजनों से बयान लिए जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि लड़की 12वीं में पढ़ती थी। उसका ग्राम कुकुरदी निवासी हमेश निषाद (21) से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह लड़की से मिलने के लिए उसके घर पहुंचा था। इसके बाद दोनों के शव कमरे में लटके मिले। लड़की का शव के गले में चुनरी लगी कुर्सी पर बैठे हुई हालत में थी, जबकि युवक की लाश उसके सामने लटकती मिली है।

सिटी कोतवाली टीआई अजय झा का कहना है कि, पीएम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की असल वजह साफ हो पाएगी। पहली नजर में मामला प्रेम-प्रसंग का लग रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही ह

Related Articles

Back to top button