छत्तीसगढ़

ओडिशा से छत्तीसगढ़ सहित दुर्ग भिलाई में गांजा तस्करी करने वाले 2 महिला सहित पुरुष दबोचे गए 14 किलोग्राम गांजा जब्त, साढ़े 7 लाख रुपए कीमत 

By Dinesh chourasiya

14 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार - Dainik Bhaskar

दुर्ग पुलिस ने ओडिशा राज्य के दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। इसमें एक महिला और एक पुरुष शामिल हैं। दोनों लग्जरी कार में गांजा लोडकर ओडिशा से छत्तीसगढ़ में सप्लाई करते थे। पुलिस ने इनके पास से एक कार और साढ़े 7 लाख रुपए कीमत का 14 किलोग्राम गांजा जब्त किया है।

एएसपी सिटी सुखनंदन राठौर ने बताया कि दुर्ग जिले में ओडिशा से लाकर गांजा सप्लाई करने की सूचना मिली थी। एसपी जितेंद्र शुक्ला के निर्देश पर एक विशेष टीम को इस मामले में लगाया था। जांच के दौरान मुखबिर से सूचना मिली की ओडिशा के कोमना नुआपाड़ा निवासी जीना तांडी (35) और व्यासदेव मांझी (38) एक कार से गांजा लाकर यहां गांजा बेचने वालों को सप्लाई करते हैं।

पुलिस के रोकने पर भी नहीं रुकी कार

मुखबिर ने बताया कि आरोपी बुधवार को एक कार से गांजा लाने वाले हैं। सूचना के मुताबिक गठित पुलिस टीम ने बताए गए टिप के मुताबिक सीएसवीटीयू विश्वविद्यालय के पास छिपकर बैठ गई। इसी दौरान उन्हें ओडिशा पासिंग कार आती हुई दिखी। टीम ने कार को रोका तो वो नहीं रुकी। इसके बाद टीम ने घेराबंदी करके कार को ओवरटेक कर रोका।

नेवई पुलिस ने गांजा तस्करी के आरोपियों को किया गिरफ्तार

कार में 19 पैकेट गांजा मिला

कार में एक महिला और पुरुष सवार थे। पुलिस ने जब कार की तलाशी ली तो उसके अंदर 19 पैकेट गांजा भरा हुआ मिला। तौल करने पर उसका कुल वजन 14 किलोग्राम पाया गया। पुलिस के मुताबिक जब्त गांजे की कीमत साढ़े 7 लाख रुपए हैं। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

दुर्ग और भिलाई के बड़े गांजा सप्लायरों को पहुंचाते थे गांजा

इतनी बड़ी मात्रा में गांजा कहां ले जा रहे थे, पुलिस इसका खुलासा नहीं कर पाई है। सूत्रों के मुताबिक ये लोग दुर्ग और भिलाई के बड़े गांजा सप्लायरों के पास ये गांजा पहुंचाते हैं और फिर एकमुस्त पैसा लेकर वापस ओडिशा चले जाते हैं। पुलिस का कहना है कि वो आरोपियों से पूछताछ कर रहे हैं, जैसे ही जानकारी मिलेगी सभी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button