
छत्तीसगढ़
CG BREAKING : तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौके पर मौत, दो गंभीर रूप से घायल, परिजनों ने किया चक्काजाम
By Dinesh chourasiya
राजिम। : राजिम फिंगेश्चर मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है, जिसमे एक युवक की मौके पर मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि कार चालक ने बाइक सवारों को रौंदा, इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार की मौके पर मौत हो गई। वहीं दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।





हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों व परिजनो ने शव को मुख्य मार्ग पर रखकर चक्काजाम कर दिया वहीं कलेक्टर को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे। बताया जा रहा कि मृतक लेशराम साहू भैंसातरा का रहने वाजा है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर फिंगेश्चर व राजिम थाना की टीम पहुंची है। लोगों को समझाइस देकर रास्ता खाली करवाया जा रहा है।















