छत्तीसगढ़

20 फीट गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस मची चीख पुकार, एक की मौत, 50 लोग घायल, दो दर्जान से ज्यादा की हालत गंभीर मौके पुलिस किसी तरह घायलों को अस्पताल भेज रही है

By Dinesh chourasiya

 

सीधी। : मध्यप्रदेश के सीधी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां यात्रियों से भरी बस 20 फीट गहरी खाई में गिरकर पलट गई। हादसे में एक यात्री की मौत हो गई है, वहीं 50 से ज्यादा यात्री घायल बताए जा रहे हैं, जिसमे दो दर्जन से ज्यादा यात्रियों की हालत गंभीर बनी हुई है। सुचना पर पहुंची पुलिस घायलों को इलाज के लिए एम्बुलेंस से अस्पताल पंहुचा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार मड़वास से सीधी आ रही यात्री बस विक्रम दरिया पुल के पास के पास 20 फीट गहरी खाई में पलट गई, यह हादसा वन विभाग की गाड़ी को साइड देने के चक्कर में हुआ। इस भयवाह हादसे में 50 से ज्यादा यात्री घायल हुए है, जिसमे 24 से ज्यादा यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीँ मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को बस से निकाल कर दो दर्जन एंबुलेंस के द्वारा मरीजों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।

 

Related Articles

Back to top button