छत्तीसगढ़

टी-20 मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 20 रनों से हराया…..

By Dinesh chourasiya

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पांच मैचों की सीरीज के चौथे मुकाबले में 20 रनों से हरा दिया है. इस जीत के साथ ही उसने टी20 सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त ले ली है….

रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में खेले गए मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम सात विकेट पर 154 रन ही बना सकी.

टारगेट का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत काफी आक्रामक रही और उसने तीन ओवर में ही 40 रन बना डाले. ट्रेविस हेड ने दीपक चाहर के एक ओवर में 22 रन बना डाले थे।

Related Articles

Back to top button