छत्तीसगढ़

मतगणना से पहले मां महामाया की शरण में विजय बघेल : कहा- पाटन से जीत रहे चुनाव, क्षेत्र में कांग्रेस के खिलाफ आक्रोश

By Dinesh chourasiya

विजय बघेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की स्पष्ट रूप से प्रदेश में सरकार बन रही है. वहीं सीएम भूपेश के बाप वाले बयान पर पलटवार करते हुए विजय ने कहा कि मैं बड़ा बाप हूं. उन्होंने आगे कहा क ये उनका अहंकार बोल रहा है. वहीं अमित जोगी के पाटन से चुनाव लड़ने पर कहा कि सभी अपनी भूमिका निभा रहे हैं. लेकिन पाटन में भाजपा और कांग्रेस में ही सीधी टक्कर है.

भूपेश बघेल के खिलाफ नाराजगी- विजय बघेल

विजय ने कहा कि कांग्रेस के खिलाफ लोगों में आक्रोश है और स्थानीय विधायक होने की वजह से भूपेश बघेल के खिलाफ के खिलाफ भी आक्रोश है. जनता का ये आक्रोश ईवीएम में जनता ने दिखाया है और भारतीय जनता पार्टी पर विश्वास जताया है. मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर उन्होंने कहा कि कौन होगा ये केंद्रीय नेतृत्व तय करेगा. बाकी इस पर बोलने का मेरा अधिकार नहीं है.

Related Articles

Back to top button