छत्तीसगढ़

BILASPUR BREAKING NEWS  : रिंग रोड स्थित दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक….फायरब्रिगेड को पहुँचने में हुई देरी लोगों में दिखा आक्रोश

By Dinesh chourasiya

BILASPUR BREAKING  : रिंग रोड स्थित दुकान

 : बिलासपुर – रिंग रोड स्थित नर्मदा फर्नीचर व हर्ष बिल्डकॉन में रात करीब 8 बजे भीषण आग लग गयी। जिससे दोनों दुकान संचालको को लाखों रुपये का नुकसान हो गया।

रात करीब 8 बजे अचानक से नर्मदा फर्नीचर व रियल स्टेट के ऑफिस में आग लग गयी, आसपास के लोगों ने जैसे ही आग की लपटें देखी उन्होंने तुरंत दुकान संचालक को फ़ोन कर बुलाया,

और फायरब्रिगेड को आग लगने की सूचना दी। पर  फायरब्रिगेड को पहुँचने में देर होगयी तब तक पूरा दुकान जलकर खाक हो गया था।

जानकारी के अनुसार नर्मदा इंटरप्राइजेज व फर्नीचर ग्राउंड फ्लोर में है वही फर्स्ट फ्लोर में हर्ष बिल्डकॉन का ऑफिस हैं।

आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नही हो सका हैं। आग लगने से दोनों संचालको को कुल 15-20 लाख रुपये का नुकसान हुआ हैं।

फायरब्रिगेड के देर से पहुँचने पर लोगो मे काफी आक्रोश देखने को मिला उनका कहना था कि करीब एक-डेढ़ घण्टे बाद दमकल की गाड़ी आयी तब तक पूरा दुकान जल चुका था, ये फायरब्रिगेड की बड़ी लापरवाही हैं।

 

Related Articles

Back to top button