छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ ने दिया भाजपा को समर्थन 

By dinesh chourasiya

आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को अपना समर्थन रवि गढ़पाले प्रदेश अध्यक्ष छ.ग. संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ रायपुर द्वारा पूरे महासंघ की ओर से दिया गया है।

श्री गढ़पाले ने जारी विज्ञप्ति में कहां है कि समस्त अनियमित, प्लेसमेंट, संविदा, दैनिक वेतन भोगी, मानदेय, जॉबदार, अंशकालीन, ठेका, छटनी कर्मचारी / अधिकारी सभी से अपील है कि विधानसभा चुनाव 2018 में कांग्रेस पार्टी ने अपने जन घोषणा पत्र में अनियमित कर्मचारियों से नियमितिकरण, आउटसोर्सिंग पूर्णता बंद और छटनी ना करने का वादा किया था। पूरे 5 वर्ष बीत जाने के बाद भी अनियमित कर्मचारियों का नियमितिकरण नहीं हुआ, ना हमारे 20,000 से अधिक नौकरी से निकाले गये साथियों की बहाली हुई और ना ही शासकीय विभागों से आउटसोर्सिंग पूर्णता बंद हुआ। उल्टे हम कर्मचारियों को पिछले 5 साल से लगातार प्रताड़ित होना पड़ा, वेतन के लाले पड़े, सेवा वृद्धि रोका गया, हमारे साथियों को पुलिस के द्वारा दुर्व्यवहार किया गया । एफआईआर दर्ज करवा कर जबरदस्ती कोर्ट में घसीटा गया है।

निर्दोष अनियमित कर्मचारी साथियों को सेंट्रल जेल रायपुर भेज अत्याचार करने का दुष्कर्म इस कांग्रेस पार्टी की सरकार ने किया है। ताकि कर्मचारियों की आवाज को कुचला जा सके।वर्तमान में विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी ने अपने घोषणा पत्र ( मोदी की गारंटी) में अनियमित कर्मचारियों के लिए 100 दिन के अंदर कमिटी बनाकर चरणबद्ध तरीके से नियमितीकरण करने एवं उस कमिटी में अनियमित कर्मचारी संघठन के पदाधिकारी को सदस्य बनाने की बात कह रही है। पहले भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने वर्ष 2008 में 40000 दैनिक वेतन भोगियों को नियमित किया था और 1,60,000 शिक्षाकर्मियों का संविलियन किया है । कांग्रेस की अत्याचारी सरकार कर्मचारियों को उनका अधिकार लेने से नहीं रोक सकती।’यह चुनाव हम सभी अनियमित कर्मचारी महासंघ परिवार के लिए जीवन मरण का प्रश्न है।’

Related Articles

Back to top button