छत्तीसगढ़

दुर्ग में सीएम भूपेश का रोड शो आज:पाटन में बोले- किसान और जनता का भरोसा कांग्रेस के साथ

By Dinesh chourasiya

मुख्यमंत्री और पाटन विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल लगातार चुनावी दौरा कर रहे हैं। 6 नवंबर को दुर्ग में उनका रोड शो है। इससे पहले रविवार शाम वो पाटन विधानसभा के अलग-अलग क्षेत्रों में पहुंचे और चुनावी सभा को संबोधित किया। सीएम ने कहा कि भाजपा के 3100 पर उनका 3200 रुपए धान का बोनस भारी है। किसान और जनता का भरोसा आज भी कांग्रेस के साथ है।

छत्तीसगढ़ में पहले चरण के चुनाव का प्रचार प्रसार थम जाने के बाद अब दूसरे चरण में होने चुनाव को लेकर तैयारी अपने पूरे शबाब पर है। सीएम भूपेश बघेल बैक टू बैक लगातार चुनावी दौरा कर रहे हैं। इसके साथ ही वो अपनी पाटन विधानसभा पर पूरा फोकस किए हुए हैं।

चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सीएम भूपेश बघेल।

‘जनता और किसान, कांग्रेस पर भरोसा करते हैं’

भूपेश बघेल रविवार शाम को पाटन के सेलूद और अन्य क्षेत्र में पहुंचे। वहां लोगों से वन टू वन बात की। सभा को संबोधित किया। मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमने 2500 रुपए धान का बोनस देने बोला था और 2640 से 2660 रुपए धान का बोनस दिया है। जनता और किसान, कांग्रेस पर भरोसा करते हैं।

विधायक देवेंद्र के MSS को बताया डर्टी पॉलिटिक्स

भिलाई विधायक देवेंद्र यादव के फेक MSS को मुख्यमंत्री ने भाजपा की डर्टी पॉलिटिक्स बताया है। उन्होंने कहा कि जब आप अपने मुद्दों को लेकर जनता के बीच जा नहीं पा रहे हैं। जनता उन पर विश्वास नहीं कर रही है, तो अब सामने वाले को बदनाम करने का काम किया जा रहा है। अपनी लकीर बड़ी नहीं कर पा रहे हैं तो सामने वाले की लकीर छोटी करो। ये निंदनीय है। मैं इसकी घोर निंदा करता हूं।

सेलूद में चुनावी सभा के दौरान मौजूद लोगों की भीड़ और उनसे मिलते सीएम भूपेश।

‘केंद्र की मोदी सरकार जाने वाली है’

भूपेश ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी घटिया राजनीति पर उतारू हो गई है। पांच साल पहले मुझे बदनाम करने की कोशिश की गई थी। उस समय रमन की सरकार थी वो चली गई है। अब फिर से मुझे बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। आज केंद्र में मोदी की सरकार है, तो मान लीजिए की केंद्र की सरकार भी जाने वाली है।

दुर्ग में एक के बाद एक कई रोड शो और सभा

मुख्यमंत्री भूपेश दूसरे चरण के चुनाव को लेकर लगातार चुनावी अभियान में हैं। उनका सोमवार को एक के बाद एक कई जिलों में दौरा है। दुर्ग शहर, भिलाई और अहिरवारा में रोड शो करने वाले हैं। इसके बाद भिलाई के छावनी क्षेत्र में सीएम की चुनावी सभा भी आयोजित की गई है।

Related Articles

Back to top button